छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : नकली लेबल-होलोग्राम से शराब पैक करने वाले नेटवर्क का पर्दाफाश …

By kadwaghut|22 Sep 2026, 10:15 AM
f X W

राजनांदगांव: थाना डोंगरगढ़ एवं पुलिस चौकी मोहारा पुलिस द्वारा अवैध शराब के कारोबार एवं नकली लेबल-होलोग्राम के माध्यम से शराब की पैकेजिंग से संबंधित प्रकरण में लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अपराध क्रमांक 537/2026 की विवेचना के दौरान 21 सितंबर 2026 को 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध शराब, नकली लेबल, होलोग्राम स्टीकर, ढक्कन, मोबाइल फोन एवं वाहनों सहित अन्य सामग्री जब्त की गई। प्रकरण में धारा 34(2), 36, 59(क), 49(क) आबकारी अधिनियम तथा धारा 111, 238, 336(3), 338, 340(2), 61(2), 3(5) BNS के अंतर्गत विवेचना की जा रही है।

Advertisement
Advertisement

कार से 21 नग रॉयल गोआ व्हिस्की जब्त पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी कुमार वर्मा पिता हिरावन वर्मा उम्र 45 वर्ष निवासी मोहारा के कब्जे से एक सिल्वर रंग की Grand i10 कार क्रमांक CG-04-HX-1421 तथा कार में रखी 21 नग रॉयल गोआ व्हिस्की, प्रत्येक 180 एमएल, कुल 3.780 लीटर जब्त की गई। शराब की अंकित कीमत लगभग 798 रुपये बताई गई है। दिनेश्वरी वर्मा पति कुमार वर्मा उम्र 45 वर्ष निवासी मोहारा को प्रकरण की विवेचना में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पृथक शराब जब्ती दर्ज नहीं है।

नकली होलोग्राम और शराब के लेबल बरामद पूरन वर्मा पिता रामलाल वर्मा उम्र 45 वर्ष निवासी मोहारा के कब्जे से एक अधजला होलोग्राम स्टीकर, एक अधजला जम्मू शराब का लेबल, राख का अवशेष तथा एक Redmi-12 मोबाइल फोन जब्त किया गया। राजेश्वर वर्मा पिता ईश्वर वर्मा उम्र 24 वर्ष निवासी मोहारा के कब्जे से 15 नग होलोग्राम स्टीकर, एक नग जम्मू स्पेशल व्हिस्की लेबल एवं 5 नग लाल रंग के ढक्कन जब्त किए गए। एक्टिवा से शराब और मोबाइल फोन जब्त

READ ALSO  CG : लिव-इन में रह रहे युवक-युवती के बीच मारपीट, थाने तक पहुंचा मामला ...

ओमप्रकाश साहू पिता ईश्वर साहू उम्र 24 वर्ष निवासी बुधवारी पारा डोंगरगढ़ के कब्जे से 5 नग रॉयल गोआ व्हिस्की एवं 16 नग सुपर छत्तीसगढ़ शराब, कुल 21 नग यानी 3.780 लीटर शराब जब्त की गई। इसकी अंकित कीमत लगभग 1,790 रुपये है। इसके अलावा एक ओप्पो मोबाइल फोन एवं एक काले रंग की एक्टिवा स्कूटी बिना नंबर प्लेट जब्त की गई। गौतम बाई पति संतोष वर्मा उम्र 45 वर्ष निवासी मुढ़िया के कब्जे से 20 नग रॉयल गोआ स्ट्रीट व्हिस्की, प्रत्येक 180 एमएल, कुल 3.600 लीटर जब्त की गई। इसकी अंकित कीमत लगभग 780 रुपये है। इन पर उत्तराखंड का लेबल लगा हुआ है। आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।

62 नग शराब समेत डेढ़ लाख की सामग्री जब्त 21 सितंबर 2026 को गिरफ्तार 6 आरोपियों से कुल 62 नग शराब, कुल मात्रा 11.160 लीटर, जिसकी अंकित कीमत 3,368 रुपये है, जब्त की गई। इसके अतिरिक्त शराब के लेबल, होलोग्राम स्टीकर, ढक्कन, मोबाइल फोन, एक्टिवा स्कूटी एवं Grand i10 कार सहित अन्य सामग्री जब्त की गई है। आज की समस्त जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है। मामले में पहले भी 6 आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार प्रकरण में इससे पूर्व दऊआ वर्मा, नन्द किशोर वर्मा, तेजेश्वर साहू, देवव्रत वर्मा, आनंद अग्रवाल और जयकरण सिन्हा को गिरफ्तार किया जा चुका है। प्रकरण की विवेचना के दौरान पूर्व में भी अवैध शराब के साथ शराब के लेबल, होलोग्राम स्टीकर, खाली बोतल, ढक्कन, प्रिंटिंग सामग्री एवं अन्य पैकेजिंग सामग्री जब्त की जा चुकी है। डिजिटल साक्ष्य और UPI लेन-देन की जांच विवेचना में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर साक्ष्य मिटाने अथवा नष्ट करने, आपराधिक षड्यंत्र एवं सामूहिक कृत्य से संबंधित धाराओं में भी जांच की जा रही है। जब्त मोबाइल फोन एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से प्राप्त डिजिटल साक्ष्य, UPI लेन-देन एवं कॉल डिटेल का परीक्षण कराया जा रहा है। जब्त शराब, लेबल, होलोग्राम एवं पैकेजिंग सामग्री का आबकारी विभाग तथा आवश्यकतानुसार FSL एवं संबंधित निर्माण इकाइयों से परीक्षण और सत्यापन कराया जा रहा है। शराब के स्रोत और पूरे नेटवर्क की जांच जारी पुलिस द्वारा शराब के स्रोत, नकली लेबल एवं होलोग्राम की उपलब्धता, पैकेजिंग, परिवहन एवं वितरण से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी गहन जांच की जा रही है। प्रकरण में फरार एवं पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों से जुड़े तथ्यों का भी परीक्षण जारी है। जांच में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर विधि अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी। राजनांदगांव पुलिस द्वारा अवैध शराब एवं आपराधिक नेटवर्क के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी है।

READ ALSO  छत्तीसगढ़ में गेस्ट टीचर्स के लिए खुशखबरी, 6 माह का मानदेय जारी
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins