छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon : होटल संचालक से चाकू की नोक पर अवैध वसूली की मांग, तोड़फोड़ एवं धमकी देने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

By kadwaghut|19 Sep 2026, 7:55 PM
f X W

पुलिस चौकी चिचोला की त्वरित कार्रवाई — 01 धारदार चाकू बरामद, 03 अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी

* होटल संचालक से चाकू दिखाकर ₹800 की अवैध वसूली की मांग की गई थी।
* पैसा देने से मना करने पर आरोपियों द्वारा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई।
* आरोपियों ने होटल में रखे सामान में तोड़फोड़ की।
* घटना में शामिल 07 आरोपियों में से 04 आरोपियों को चिचोला पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार किया।
01. केंशव साहू पिता अशोक साहू उम्र 45 साल पता वार्ड नं0 16 दंतेश्वरी पारा डोगरगढ जिला राजनादगांव (छ०ग०) मो0नं0 9302435161

02. पुरवा साहू पिता कुंजलाल साहू उम्र 36 साल पता वार्ड नं0 05 इंदरा नगर डोगरगढ जिला राजनादगांव (छ०ग०)

03. विनोद नंदेश्वर पिता राजेन्द्र नंदेश्वर उम्र 27 साल पता बुधवारी पारा डोगरगढ जिला राजनादगांव (छ०ग०)

04. आकाश यादव पिता जगरखान यादव उम्र 26 साल पता बुधवारी पारा डोगरगढ जिला राजनादगांव (छ०ग०)

* गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 01 नग धारदार चाकू बरामद किया गया।
* घटना के बाद फरार हुए 03 अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
* गिरफ्तार आरोपियों को विधिवत कार्रवाई उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

घटना का विवरण

पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री केशरीनंदन नायक के पर्यवेक्षण में जिले में अवैध वसूली, आपराधिक तत्वों एवं धारदार हथियार रखने वालों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 18.09.2026 को प्रार्थी नीरज कुमार पटेल, निवासी लालबहादुर नगर द्वारा थाना/पुलिस चौकी चिचोला में सूचना दी गई कि वह अपने होटल में था। इसी दौरान होटल के सामने कार क्रमांक CG 08 BC 5595 से 07 व्यक्ति पहुंचे और उससे ₹800 देने की मांग करने लगे।

READ ALSO  CG : दुर्ग-बरौनी-दुर्ग के बीच चलेगी दीपावली-छठ पूजा स्पेशल ट्रेन ...

प्रार्थी द्वारा पैसे देने से मना करने पर आरोपियों ने चाकू दिखाकर गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी देते हुए होटल के सामान में तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया। घटना की सूचना प्रार्थी द्वारा डायल 112 के माध्यम से दी गई।

सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम द्वारा मौके पर तोड़फोड़ कर रहे 04 आरोपियों को एक धारदार चाकू सहित पकड़ लिया गया, जबकि घटना में शामिल 03 अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ एवं आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

पुलिस टीम

उक्त कार्रवाई में पुलिस चौकी चिचोला प्रभारी निरीक्षक मुकेश्वर ध्रुव, सउनि बिरेन्द्र नाविक, आरक्षक विष्णु साहू, आरक्षक जयप्रकाश मंडावी, आरक्षक केश लाल रात्रे, आरक्षक रमेश कतलाम एवं साइबर सेल का सराहनीय योगदान रहा।

Rajnandgaon : होटल संचालक से चाकू की नोक पर अवैध वसूली की मांग, तोड़फोड़ एवं धमकी देने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार
Rajnandgaon : होटल संचालक से चाकू की नोक पर अवैध वसूली की मांग, तोड़फोड़ एवं धमकी देने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

2

Back to top button