छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : आंधी के बाद 5 घंटे बिजली गुल, रात में ही चक्काजाम …

By kadwaghut|24 Jun 2026, 10:46 AM
f X W

राजनांदगांव l शहर में सोमवार रात चली अंधड़ और बारिश के बाद बिजली आपूर्ति ठप पड़ गई। आधे शहर में ब्लैक आउट की स्थिति बनी रही। ज्यादातर हिस्से में पांच घंटे तक बिजली बंद रही। इससे गर्मी से परेशान हो रहे लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

Advertisement
Advertisement

रात करीब 11 बजे महामाया चौक में आसपास के लोगों ने चक्काजाम शुरू कर दिया। बिजली कंपनी के खिलाफ नारेबाजी शुरू हो गई। लोग तत्काल व्यवस्था सुधारने और लगातार होने वाली बिजली गुल की समस्या को खत्म करने की मांग करने लगे। चक्काजाम की वजह से चौक से आवाजाही प्रभावित रही। पुलिस जवानों ने मौके पर पहुंचकर चक्काजाम खत्म कराने का प्रयास किया। लेकिन आक्रोशित लोग जमकर नारेबाजी करते रहे। करीब घंटेभर चले प्रदर्शन के बीच बसंतपुर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाइश देकर रास्ता छोड़ने की बात कही।

टीम में गिनती के कर्मी शहर को बिजली कंपनी ने दो जोन में बांट रखा है। जिसमें 62 हजार कनेक्शन है। लेकिन मेंटेनेंस के लिए मैदानी अमले की संख्या महज 25 से 30 ही है। इनमें 15 ही नियमित कर्मचारी है। शेष ठेका श्रमिक हैं। जिन्हें रात में सुधार कार्य से दूर रखा जाता है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : लंबी दूरी की अधिकतर ट्रेनें 2 से 5 घंटे देरी से चलीं…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins