छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : आज महाकाल की होगी महाआरती…

By kadwaghut|09 Aug 2026, 11:47 AM
f X W

राजनांदगांव | सावन में अयोध्या धाम जलाराम राम मंदिर कैलाश नगर में 5 से 11 अगस्त तक सवा लाख पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण, पूजन और अभिषेक किया जा रहा है। इसी क्रम में सनातन धर्म महासभा सेवा परिवार की ओर से 9 अगस्त को विशेष धार्मिक आयोजन होगा। रविवार को शाम 4 बजे मंदिर परिसर में पार्थिव चिंताहरण शिवलिंग का संगीत के साथ राजोपचारी पूजन और रुद्राभिषेक किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

इसके बाद शाम 6.30 बजे पहली बार बाबा महाकाल की महाआरती की जाएगी। सनातन धर्म महासभा सेवा परिवार की मधु खंडेलवाल, उषा खंडेलवाल, रेखा राय, मनीषा शुक्ला और ममता शुक्ला ने श्रद्धालुओं से आयोजन में शामिल होकर धर्मलाभ लेने का आग्रह किया है। यह जानकारी पं. मनोज शान्ति लाल शुक्ला ने दी।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : सेवा की कहानी : सुअर पालन से धनेश्वरी की आजीविका को मिली नई राह, 3 सुअरों से बढ़कर 10 बच्चों तक पहुंचा परिवार ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins