छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : लंबी दूरी की अधिकतर ट्रेनें 2 से 5 घंटे देरी से चलीं…

By kadwaghut|15 Sep 2026, 11:53 AM
f X W

राजनांदगांव , सोमवार को दूसरे दिन भी ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण यात्री हलाकान रहे। पहले दिन रविवार को भी यही स्थिति थी। गोंदिया की दिशा में जाने वाली अधिकांश ट्रेनें 4-5 घंटे देरी से पहुंची।

Advertisement
Advertisement

4 घंटे का सफर 8 घंटे में पूरा होने से यात्रियों का पूरा दिन खराब हो गया। सोमवार को दूसरे दिन भी गोंडवाना, ज्ञानेश्वरी, आजाद हिन्द, मेल, जन शताब्दी जैसी ट्रेनें देरी से पहुंची। तीन दिन लगातार अवकाश के बाद सोमवार शाम तक अपने कामकाजी स्थानों तक पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या ज्यादा रही।

गोंदिया की दिशा में जाने वाली गोंडवाना एक्सप्रेस 2 घंटे, मुंबई-एलटीटी 4 घंटे 30 मिनट, ज्ञानेश्वरी 4 घंटे, जन शताब्दी 1 घंटे, आजादहिंद 5 घंटे, इतवारी पैसेंजर 2 घंटे, अहमदाबाद 4 घंटे, बरौनी-गोंदिया 2 घंटे, मूक माटी एक्सप्रेस 3 घंटे, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 1 घंटे, इंटरसिटी 1 घंटे विलंब से चली। गोंदिया की दिशा में जाने वाली लंबी दूरी की अधिकांश ट्रेनें सोमवार को दूसरे दिन भी देरी से चली। जबकि नागपुर से बिलासपुर के बीच चलने वाली इंटरसिटी और जेडी पैसेंजर जैसी ट्रेनें समय पर चलने से यात्रियों को थोड़ी राहत रही। तीन दिन लगातार अवकाश के बाद सोमवार शाम तक अपने कामकाजी स्थानों तक पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या ज्यादा रही।

रायपुर की दिशा में जाने वाली गोंदिया-झारसुगड़ा पैसेंजर डेढ़ घंटे, गोंदिया-रायपुर मेमू 1 घंटे, इंटरसिटी डेढ़ घंटे देरी से पहुंची रायपुर पैसेंजर कैंसिल होने से यात्रियों को परेशानी हुई। मूक माटी एक्सप्रेस साढे 3 घंटे, मेल 1 घंटे, जन शताब्दी 1 घंटे देरी से चली। अभी त्योहारी सीजन चल रहा है। तीजा मनाने के लिए तीजहारिनें अपने मायके पहुंची हैं। त्योहार मनाने के बाद वे लौंटेंगी तो ट्रेनों में फिर से भीड़ बढ़ जाएगी। लेकिन ट्रेनों की टाइमिंग बिगड़ने और लेटलतीफी चलने के कारण यात्रियों की परेशानी बढ़ जाती है।

READ ALSO  Rajnandgaon: इंदिरा नगर में युवक पर चाकू से हमला, 3 घंटे में आरोपी गिरफ्तार..... मुखबिरी के शक में विवाद

उरकुरा स्टेशन में काम पूरा होने के बाद मिलेगी राहत रायपुर मंडल के उरकुरा रेलवे स्टेशन में 13 और 14 सितंबर को दो दिन ब्लॉक लेकर रेलवे के द्वारा इंटर लॉकिंग और नॉन इंटर लाकिंग का काम किया गया। रेलवे से मिली जानकारी अनुसर यह काम पूरा हो गया है। अब कल 15 सितंबर से ट्रेनों की टाइमिंग में सुधार आने से यात्रियों को राहत मिलेगी। रेलवे ने तय समय में इस काम को पूरा किया। इसी काम के चलते गोंदिया की दिशा में जाने वाली लंबी दूरी की अधिकतर ट्रेनें दो दिन देरी से चली।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins