DPR छत्तीसगढ समाचार

CG : पांच लाख दीयों से रोशन हुआ मनेन्द्रगढ़, ‘सेवा संकल्प’ का भव्य आगाज

By kadwaghut|18 Sep 2026, 4:43 PM
f X W

सरोवर तालाब में दिखा अद्भुत नजारा, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की मौजूदगी में उमड़ा जनसैलाब

Advertisement
Advertisement

एमसीबी/

एमसीबी : पांच लाख दीयों से रोशन हुआ मनेन्द्रगढ़, ‘सेवा संकल्प’ का भव्य आगाज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने और जन्मदिन के अवसर पर मनेन्द्रगढ़ ने सेवा, संकल्प और जनभागीदारी का भव्य संदेश दिया। गुरुवार की शाम वार्ड क्रमांक-8 स्थित सरोवर तालाब का नजारा देखते ही बन रहा था। ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ के जिला स्तरीय शुभारंभ के अवसर पर पांच लाख से अधिक दीपों के प्रज्वलन से पूरा मनेन्द्रगढ़ रोशनी से नहा उठा। सरोवर तालाब के चारों ओर जगमगाते दीप और पानी में बन रहे उनके झिलमिलाते प्रतिबिंब ने ऐसा अद्भुत दृश्य रचा कि हर किसी की नजरें ठहर गईं।
सेवा, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण के संदेश के साथ आयोजित इस भव्य दीपोत्सव में मनेन्द्रगढ़ ही नहीं, बल्कि आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे। पूरा परिसर दीपों की रोशनी, उत्साह और उल्लास से सराबोर नजर आया। हजारों नागरिकों ने इस ऐतिहासिक और मनोहारी दृश्य को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया।

दीप प्रज्वलन के साथ हुआ सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल रहे। इस अवसर पर राज्य योग आयोग के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, महापौर रामनरेश राय, नगर पालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ की अध्यक्ष प्रतिमा यादव, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवती सिंह, पूर्व संसदीय सचिव चंपादेवी पावले, जनपद अध्यक्ष जानकी बाई खुसरो, कलेक्टर संतन देवी जांगड़े, पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह, जिला पंचायत सीईओ अंकिता सोम सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि श्याम बिहारी जायसवाल एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ और जिला स्तरीय दीपोत्सव का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ का वाचन किया गया। दीपों की रोशनी के बीच देशसेवा, जनसेवा और जनभागीदारी का संदेश पूरे वातावरण में गूंजता रहा।

READ ALSO  CG : राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह

पांच लाख दीपों में नजर आया सेवा और जनभागीदारी का संकल्प
सरोवर तालाब के चारों ओर सजे पांच लाख से अधिक दीप केवल रोशनी का माध्यम नहीं रहे, बल्कि सेवा, समर्पण, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के प्रतीक बने। एक साथ प्रज्वलित हुए असंख्य दीपों ने पूरे परिसर को आलोकित कर दिया। तालाब के शांत जल में दीपों की परछाइयों ने दृश्य की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा दिया।
मंत्रोच्चार, दीपों की रोशनी और नागरिकों के उत्साह से सरोवर तालाब का पूरा वातावरण आध्यात्मिकता और उल्लास से भर गया। कार्यक्रम में शामिल हर व्यक्ति इस भव्य आयोजन का साक्षी बनकर गौरवान्वित नजर आया।

25 वर्षों की सेवा, जनकल्याण का प्रेरणादायी अध्याय
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और अंत्योदय के संकल्प का प्रेरणादायी अध्याय है। उन्होंने कहा कि सेवा को केवल दायित्व नहीं, बल्कि जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण का माध्यम बनाने की भावना के साथ ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने मनेन्द्रगढ़ में आयोजित भव्य दीपोत्सव के लिए जिले की जनता और जिला प्रशासन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नागरिकों की व्यापक सहभागिता ने आयोजन को विशेष बना दिया है। पांच लाख से अधिक दीपों का एक साथ प्रज्वलित होना जनभागीदारी और सामूहिक संकल्प की भावना को दर्शाता है।

मनेन्द्रगढ़ की एकजुटता ने रचा रोशनी का अद्भुत संसार
सरोवर तालाब में आयोजित दीपोत्सव में उमड़ी भीड़ ने कार्यक्रम की भव्यता को और बढ़ा दिया। जैसे-जैसे शाम ढलती गई, वैसे-वैसे दीपों की रोशनी और अधिक आकर्षक होती गई। तालाब के चारों ओर कतारबद्ध दीपों और जल में पड़ती उनकी चमक ने पूरे परिसर को रोशनी के अद्भुत संसार में बदल दिया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर आयु वर्ग के लोग इस आयोजन का हिस्सा बने। नागरिकों ने दीप जलाकर सेवा संकल्प के प्रति अपनी सहभागिता दर्ज कराई। पूरा मनेन्द्रगढ़ देर शाम तक उत्सव के रंग में डूबा रहा।

READ ALSO  CG : छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान: सामान्य वर्षा का 99.9% कोटा पूरा

सेवा संकल्प अभियान से जन-जन तक पहुंचेगा सेवा का संदेश
‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ का उद्देश्य सेवा और जनभागीदारी की भावना को जिले के प्रत्येक गांव और प्रत्येक परिवार तक पहुंचाना है। अभियान के माध्यम से स्वास्थ्य, स्वच्छता, जनकल्याण और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी गतिविधियों को गति देने का संकल्प लिया गया है।
इस आयोजन ने यह संदेश भी दिया कि जब समाज और प्रशासन मिलकर किसी सकारात्मक उद्देश्य के लिए आगे आते हैं तो सामूहिक सहभागिता से बड़े बदलाव की राह तैयार होती है। सरोवर तालाब में प्रज्वलित पांच लाख से अधिक दीप इसी सामूहिक संकल्प और जनभागीदारी के प्रतीक बने।

जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की रही व्यापक सहभागिता
कार्यक्रम में नगर निगम सभापति संतोष सिंह, नई लेदरी अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा, झगराखांड नगर पंचायत अध्यक्ष रीमा यादव, खोंगापानी नगर पंचायत अध्यक्ष ललिता राम यादव, जिला पंचायत सदस्य रामजीत लकड़ा, जिला उपाध्यक्ष आशीष सिंह, मनेन्द्रगढ़ मंडल अध्यक्ष रोहित वर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins