छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : WRS कॉलोनी में हत्या, पत्थर से कुचलकर वारदात को दिया गया अंजाम …

By lokesh sharma|22 Jun 2026, 10:54 AM
f X W

रायपुर। बीती रात नृशंस तरीके से युवक की हत्या कर दी गई। यह घटना डब्लू आर एस कालोनी के सुनसान इलाके में हुई। रात 11.30 बजे के बाद को सूचना मिलने पर खमतराई पुलिस ने तफ्तीश शुरू की। इसमें डाग स्क्वाड और एफ‌एस‌एल की मदद ली गई। पुलिस के अनुसार घटना स्थल पर मृतक के साथ संघर्ष के निशान और एक पत्थर मिला है। आरोपियों ने मृतक के सिर और चेहरे को बड़ी बेदर्दी से कुचल कर क्षत विक्षत किया है। घटना स्थल पर हजारों टन मलबा डंप किया जा रहा है। जो रायपुर रेलवे स्टेशन पुनर्निर्माण योजना के तहत स्टेशन परिसर से निकाला जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

यही पर इसके ठेकेदार का आफिस भी है। वहां के एक कर्मचारी ने अपने आफिस के पीछे लाश देख कर ठेकेदार को सूचना दी। ठेकेदार ने आरपीएफ और फिर खमतराई पुलिस को दी। इसके बाद एडीसीपी गौरव मंडल ने टीम के साथ पड़ताल शुरू की। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है लेकिन उसके दाहिने हाथ में गोदना से आरके सारथी लिखा है। पुलिस ने रात ही लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक की पहचान और उसके साथ किसी पुरानी रंजिश रखने वालों की तलाश कर रही है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित हुईं शिक्षिका कोनिका, मिली शाबाशी…

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins