छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : पर्व में शांति बनाने पुलिस की सख्ती 70 गुंडे -बदमाशों को भेजा गया जेल …

By kadwaghut|17 Sep 2026, 10:56 AM
f X W

राजनांदगांव l गणेश पर्व के दौरान शांति बनाने पुलिस ने सख्ती शुरु कर दी है। तीन दिन में पुलिस की टीम ने 70 गुंडे,बदमाश और आदतन अपराधियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। इन्हें जेल भेज दिया गया है। इसके अलावा संदेहियों की कड़ी निगरानी भी की जा रही है।

Advertisement
Advertisement

खासकर विसर्जन झांकी के दौरान आपराधिक घटना रोकना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती रही है। हर साल वारदातें भी सामने आई है। इसे देखते हुए पुलिस टीम ने अभी से ही अपराधियों पर शिकंजा कसना शुरु कर दिया है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों के लिस्टेड गुंडा बदमाशों, शांति भंग करने वालों सहित आर्म्स एक्ट के आरोपी रहे बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी अंकिता शर्मा ने सभी थाना प्रभारियों को कड़ी निगरानी के निर्देश दिए हैं।

पूरी रात होगी निगरानी अलग-अलग हिस्सों में अड्डेबाजी करने वाले संदेहियों की निगरानी के लिए पुलिस ने स्पेशल टीम बनाई है। यह टीम चिन्हित ​हिस्सों में पूरी रात गश्त करेगी। यहां घूमते पाए जाने पर संदेहियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की तैयारी है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG में दो दिन बरसेंगे बदरा, सुकमा-बीजापुर समेत कई जिलों में बारिश के आसार; रायपुर में बादल

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins