छत्तीसगढ़

CG : होने वाले पति ने बातचीत करना किया बंद, आहत में युवती ने की खुदकुशी …

By lokesh sharma|02 Mar 2026, 11:33 AM
f X W

अंबिकापुर। शहर के बौरीपारा व गांधीनगर क्षेत्र में अलग-अलग घटनाओं में दो युवतियों ने फांसी लगा जान दे दी। पुलिस ने बताया कि दरिमा के ग्राम अड़ची निवासी उर्मिला दास पिता स्व. गोकूल दास 23 वर्ष लटोरी में अपने चाचा पवन दास के यहां रहकर शहर के कपड़ा दुकान में काम करती थी।

Advertisement
Advertisement

उसका पांच माह पूर्व रजपुरी निवासी मुकेश दास से शादी तय हुआ था। मुकेश बौरीपारा में अपने भाई के साथ किराए में रहकर पढ़ाई करता था। एक माह पूर्व मुकेश बिलासपुर पीएससी की तैयारी करने चला गया था और उसका एक माह से उर्मिला से बात बंद हो गया था। इसी बात को लेकर उर्मिला गुमशुम रहती थी।

घटना दिवस कल 28 फरवरी को उर्मिला अपनी चचेरी बहन रिंकी के साथ बौरीपारा पहुंची थी और रिंकी व मुकेश के भाई को बोली की घंटा में आना और दरवाजा बंद कर ली थी। दोनों थोड़ी देर में पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था और आवाज लगाने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं होने से दरवाजा तोड़ अंदर प्रवेश किए तो उर्मिला फांसी पर लटकी मिली।

सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और फांसी से उतार पंचनामा पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। बगीचा के ग्राम कामारिमा निवासी आकांक्षा टोप्पो पिता स्व. मघनु टोप्पो 23 वर्ष गांधीनगर मुक्तिपारा में किराए में रहकर मजदूरी का काम करती थी। कल वह मजदूरी करने नहीं गई थी। पड़ोसी काम कर लौटे तो देखा कि उसका दरवाजा बंद है। आवाज देने के बाद भी आकांक्षा ने जब जवाब नहीं दिया तो मकान मालिक को घटना की जानकारी दिए।

READ ALSO  मार्च 2028 तक सभी जल संरचनाओं को पूर्ण करने के निर्देश, गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष जोर

सूचना पर पहुंची मकान मालिक ने खिड़की से देखा कि वह फांसी पर लटकी है। सूचना पर पहुंची गांधीनगर पुलिस ने शव फांसी से उतार पंचनामा पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins