छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : स्थाई जाति प्रमाण पत्र प्रक्रिया को सरल करने की मांग की…

By kadwaghut|15 Sep 2026, 1:02 PM
f X W

डोंगरगांव | छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन के राजनांदगांव जिलाध्यक्ष तामेश्वर देवांगन ने जिला पदाधिकारियों के साथ प्रदेश के शिक्षा मंत्री को छात्र-छात्राओं की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। देवांगन ने संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मेघनाथ यादव के मार्गदर्शन में प्रमुख रूप से स्थाई जाति प्रमाण पत्र बनने में आ रही जटिलताओं के सरलीकरण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।

Advertisement
Advertisement

मंत्री को अवगत कराया कि राजनांदगांव जिले के हजारों गरीब, पिछड़े व अनुसूचित वर्ग के छात्र-छात्राओं को जाति प्रमाण पत्र समय पर न बन पाने के कारण छात्रवृत्ति, प्रवेश व अन्य शासकीय योजनाओं के लाभ से वंचित होना पड़ रहा है। इस प्रतिनिधिमंडल में अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : एक्शन में पुलिस : 28 आदतन बदमाशों व संदेहियों पर सख्ती…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins