छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : नए जनपद से पुराने रेस्ट हाउस तक सड़क खराब, गड्ढों में भर रहा पानी…

By kadwaghut|15 Sep 2026, 12:55 PM
f X W

डोंगरगढ़ , नगर के महत्वपूर्ण मार्गों में शामिल नए जनपद पंचायत कार्यालय से पुराने रेस्ट हाउस तक की सड़क लंबे समय से खस्ताहाल है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। बारिश के दौरान इनमें पानी भरने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisement
Advertisement

सड़क की बदहाल स्थिति को देखते हुए नगर पालिका के राजस्व और बाजार विभाग के सभापति सुमित ताम्रकार ने लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखकर सड़क के नवनिर्माण की मांग की है। पत्र में बताया कि इस मार्ग पर तहसील कार्यालय, विधायक निवास, न्यायालय परिसर व जज क्वार्टर, नया जनपद पंचायत कार्यालय, एसडीएम क्वार्टर तथा पुराने और नए रेस्ट हाउस जैसे महत्वपूर्ण संस्थान व आवास स्थित हैं। इसके चलते मार्ग पर दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है।

सड़क की मरम्मत के बजाय गुणवत्तापूर्ण डामर सड़क बनाने के साथ दोनों ओर इंटरलॉकिंग टाइल्स से फुटपाथ, पौध रोपण और फुलवारी विकसित करने की मांग की है। व्यवस्थित विकास होने से यह मार्ग शहर का सुंदर और सुगम मार्ग बन सकता है। पूरे मामले में पीडब्ल्यूडी की ओर से बारिश का मौसम समाप्त होने के बाद सड़क के नवनिर्माण का कार्य जल्द शुरू करने की बात कही है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  तीजा पोरा तिहार से रंगा मुख्यमंत्री निवास, लोक संस्कृति और परंपरा का दिखा अनूठा संगम

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins