छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : शिव मंदिर हलकारा ढाणी से चामुंडा माता की ध्वज पदयात्रा रवाना, जगह-जगह स्वागत…
शिव सेवा समिति के तत्वाधान में हलकारा ढाणी के शिव मंदिर से सोमवार को चामुंडा माता की अष्टम ध्वज पदयात्रा जयकारों के साथ रवाना हुई। यात्रा का ग्रामीणों ने जगह – जगह पुष्पवर्षा व फल वितरित कर स्वागत किया।
सुबह 8 बजे ढाणी के शिव मंदिर से विधिवत ध्वज पूजन के साथ शुरू हुई ध्वज पदयात्रा गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए चौराहे स्थित चामुंडा के लिए रवाना हुई। पदयात्रा में शामिल महिला एवं पुरुष हाथों में ध्वज लिए माता के जयकारों के साथ भजनों पर नाचते गाते चल रहे थे। यात्रा का ग्रामीणों ने कस्बे में जगह पुष्पवर्षा व जलपान करवाकर स्वागत किया।
अगली खबर लोड हो रही है...



