छत्तीसगढ़धमतरी जिला

CG : धमतरी में मछुआरे की मौत, एनीकट में हुई घटना…

By kadwaghut|02 Aug 2026, 1:07 PM
f X W

धमतरी। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश अब जानलेवा साबित हो रही है. सिहावा थाना क्षेत्र से तीन अलग-अलग दर्दनाक घटनाएं सामने आई हैं. एक ओर उफनते एनीकट में बहने से एक मछुआरे की मौत हो गई, वहीं दूसरी ओर चौथी कक्षा का 9 वर्षीय छात्र पिछले पांच दिनों से लापता है. इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति के भी लापता होने की सूचना है. इन घटनाओं ने इलाके में चिंता का माहौल पैदा कर दिया है. जानकारी के मुताबिक, घोटगांव निवासी धनंजय तेता मछली पकड़ने के लिए सेमरा एनीकट गए हुए थे.

Advertisement
Advertisement

इसी दौरान अचानक एनीकट का जलस्तर बढ़ गया और रपटे पर पानी का तेज बहाव आ गया. तेज बहाव की चपेट में आने से धनंजय बह गए और उनकी मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस और रेस्क्यू टीम ने लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. दो दिन की मशक्कत के बाद धनंजय का शव बरामद किया गया. वहीं सिरसिदा गांव का रहने वाला चौथी कक्षा का छात्र खेलने के लिए घर से निकला था लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा. घटना को 5 दिन बीत चुके हैं लेकिन उसका अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है. पुलिस और प्रशासन उसकी लगातार तलाश कर रहे हैं.

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  सेवा की कहानी: नन्हे कदमों को मिला बेहतर माहौल, पंडरीपानी खास में नया आंगनबाड़ी भवन बना पोषण और सीखने का केंद्र

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins