छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG: गर्मी के तेवर तेज, रायपुर में कैसा रहेगा मौसम? जानिए …

By lokesh sharma|14 Apr 2026, 10:53 AM
f X W

रायपुर: छत्तीसगढ़ में उत्तर पश्चिम से आ रही गर्म और शुष्क हवाओं के आगमन से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है. गर्म हवा ने पिछले दो दिनों से मध्य इलाके में अपना असर दिखाना शुरू किया है. घरों में बिना एसी और कूलर के दिन बिताना अभी से मुश्किल हो रहा है. खासकर रायपुर और दुर्ग संभाग का पारा तेजी से चढ़ रहा है. रविवार को रायपुर सबसे गर्म रहा, मगर सोमवार को राजनांदगांव की गर्मी ने इसे पीछे छोड़ दिया. सोमवार के दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रहा. सर्वाधिक अधिकतम तापमान राजनंदगांव में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Advertisement
Advertisement

मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर पूर्व बिहार और उसके आसपास स्थित है और यह 1.5 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है.एक पूर्व पश्चिम द्रोणिका उत्तर पूर्व उत्तर प्रदेश से मणिपुर तक विस्तारित है. एक उत्तर दक्षिण द्रोणिका उत्तर पूर्व बिहार से दक्षिण तमिलनाडु तक छत्तीसगढ़ होते हुए फैला है. प्रदेश में उत्तर पश्चिम से गर्म और शुष्क हवाओं का आगमन लगातार जारी है, जिसके कारण अधिकतम तापमान में अगले दो दिनों में दो डिग्री के आसपास वृद्धि (बस्तर संभाग के जिलों को छोड़कर) होने की संभावना है. प्रदेश में आज यानी 14 अप्रैल को मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है. वहीं 15 अप्रैल से मध्य भाग में ग्रीष्म लहर चलने और ग्रीष्म लहर जैसी स्थिति बनने की संभावना है. राजधानी रायपुर में आज आकाश मुख्यतः साफ रहने की संभावना जताई गई है. अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश बने कृष्न राम महापात्र, राज्यपाल डेका ने दिलाई शपथ

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins