छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : पेट, लीवर व आंत रोगों की ओपीडी…

By kadwaghut|13 Sep 2026, 11:13 AM
f X W

राजनांदगांव | पेट, लीवर एवं आंत संबंधी रोगों से परेशान मरीजों के लिए आज राजनांदगांव में विशेष ओपीडी का आयोजन किया जा रहा है। नारायणा हेल्थ एमएमआई हॉस्पिटल, लालपुर रायपुर के पेट एवं आंत रोग विशेषज्ञ डॉ.अभिषेक जैन मरीजों को परामर्श देंगे। यह विशेष ओपीडी पारख नर्सिंग होम, लालबाग, राजनांदगांव में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगी।

Advertisement
Advertisement

हॉस्पिटल द्वारा बताया गया कि एसिडिटी, पेट में जलन, खट्टी डकार, पेट दर्द, गैस एवं पेट फूलना, अपच, उल्टी, दस्त, अल्सर, कब्ज, पीलिया, पेट में पानी भरना तथा शराब के कारण होने वाले लीवर रोग जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय पर विशेषज्ञ से जांच एवं उचित परामर्श मिलने से बीमारी की पहचान और उपचार में मदद मिल सकती है। ओपीडी के माध्यम से राजनांदगांव एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों को अपने शहर में ही पेट, लीवर एवं आंत संबंधी रोगों के विशेषज्ञ से परामर्श ले सकेंगे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : ओवर रेट शराब बेचने का मामला आबकारी उप निरीक्षक निलंबित ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins