छत्तीसगढ़दुर्ग जिला

CG : राज्य खेल अलंकरण से सम्मानित किये जाने हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 5 अगस्त…

By kadwaghut|20 Jul 2026, 3:51 PM
f X W

दुर्ग । छ.ग. शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्षनुसार खिलाड़ियों/प्रशिक्षकों / निर्णायकों को खेल पुरस्कार प्रदान कर राज्य खेल अलंकरण से सम्मानित किये जाने हेतु शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार, शहीद कौशल यादव पुरस्कार, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार, शहीद पंकज विक्रम सम्मान, शहीद विनोद चौबे सम्मान एवं मुख्यमंत्री ट्राफी और वर्ष 2025-26 में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त खिलाड़ियों को नगद राशि पुरस्कार एवं खेलवृति हेतु भी आवेदन आमंत्रित की गई है।

Advertisement
Advertisement

सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार पुरस्कारों के आवेदन पत्रो का प्रारुप मय विज्ञापन संचालनालय के विभागीय वेबसाईट http://sportsyw.cg.gov.in में उपलब्ध है। जिला कार्यालय / संचालनालय में (कार्यालयीन समय में) सभी आवेदन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 05 अगस्त 2026 है। अन्य जानकारी के लिए आवेदक जिला कार्यालय / संचालनालाय में सम्पर्क कर सकते हैं।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : कार की टंकी से ज्यादा पेट्रोल भरने पर विवाद पुलिस ने शुरू की जांच ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins