छत्तीसगढ़

मोहला : शिक्षकों के सम्मान में भाषण व गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुति दी …

By kadwaghut|08 Sep 2026, 1:54 PM
f X W

मोहला | मोहला-मानपुर क्षेत्र के लाल श्याम शाह कॉलेज में शिक्षक दिवस का कार्यक्रम विद्यार्थियों और प्राध्यापकों ने उत्साह मनाया। कार्यक्रम में अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने सहभागिता करते हुए गुरुजनों के प्रति सम्मान व्यक्त की। कॉलेज में शिक्षक दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने शिक्षकों के सम्मान में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, भाषण व गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके मार्गदर्शन और व्यक्तित्व निर्माण में योगदान को याद किया। शिक्षकों के शैक्षणिक मार्गदर्शन व राष्ट्र निर्माण में योगदान की भी सराहना की गई। कार्यक्रम में लक्ष्यमेंद्र शाह, नर्सिंग भंडारी, पुलकित खंडेलवाल सहित अन्य अतिथि उपस्थित थे। कार्यक्रम में सहायक प्राध्यापक जीपी चन्द्रवंशी, सुखदास साहू, डॉ. रीना कोमरे, प्रमोद जुरेशिया, भानुप्रताप वर्मा, डॉ. आकृति देवांगन, डॉ. अमित कुमार गुप्ता, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : तारों का मकड़जाल हटाने की जरूरत…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins