छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : मवेशियों को कत्लखाना ले जा रहा तस्कर गिरफ्त में…

By kadwaghut|07 Sep 2026, 10:43 AM
f X W

राजनांदगांव , सोमनी पुलिस ने मवेशियों (भैंस) के अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की है। ट्रक से मवेशियों को कत्लखाना ले जा रहे तस्कर को गिरफ्तार किया है। जब्त ट्रक से 18 नग भैंस बरामद किया गया है। सोमनी पुलिस ने बताया कि टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी की गई थी। तभी दुर्ग की ओर से आ रहे संदिग्ध वाहन ने पुलिस को देखकर यू-टर्न लेकर भागने का प्रयास किया।

Advertisement
Advertisement

पीछा करने पर वाहन ग्राम टेडेसरा के पास डिवाइडर से टकरा गया। पुलिस ने ट्रक चालक संगीत मधुकर उर्फ टेटे को पकड़ा। आरोपी ने बताया कि वह अपने साथी राजू पारधी के साथ पथर्रा से 18 नग भैंसों को अवैध रूप से भंडरा ले जा रहा था। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  भिलाई : संपत्तिकर भुगतान नहीं करने पर अधिभार व शास्ति का प्रावधान

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins