छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : ज्ञानदीप पुरस्कार से बढ़ा है खपरीकला गांव का गौरव…

By kadwaghut|07 Sep 2026, 11:42 AM
f X W

डोंगरगांव , डोंगरगांव के संकुल केंद्र खपरीकला अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खपरीकला में पदस्थ शिक्षक लक्ष्मीकांत शर्मा को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य व नवाचार के लिए मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण ज्ञानदीप पुरस्कार से सम्मानित किया गया। शिक्षक दिवस पर आयोजित सम्मान समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। शिक्षक शर्मा ने विद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता को बेहतर बनाने के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न नवाचारी गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित किया है।

समारोह में सांसद संतोष पांडेय, महापौर मधुसूदन यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव, कोमल सिंह राजपूत, कलेक्टर जितेंद्र यादव, जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल सहित अनेक जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित थे। प्रधान पाठक रमेश चंद्र साहू, श्यामलाल तारम, डॉ. अरविंद सिन्हा, छत्तीसगढ़ शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के जिला अध्यक्ष रमेश कुमार साहू, पार्षद दुरेंद्र साहू, नरेश साहू, संकुल समन्वयक एसएल तिवारी, शिक्षक दीपचंद साहू ने सराहना की है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : रेत खदानों के लिए मची होड़, 488 दावेदारों में लॉटरी से खुली 3 की किस्मत, जानें किसे मिली खदान ...

Related Articles

2

Back to top button