छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : राज्य स्तरीय तैराकी स्पर्धा में अमृता ने जीता स्वर्ण पदक…

By kadwaghut|07 Sep 2026, 11:31 AM
f X W

डोंगरगांव | राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा तैराकी प्रतियोगिता 2026 बिलासपुर में शहीद पूर्णानंद साहू शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जंगलपुर की छात्रा अमृता यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले तैराकी स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अमृता की इस उपलब्धि से विद्यालय, जंगलपुर सहित पूरे जिले में हर्ष है।

व्यायाम अनुदेशक मनीष कुमार पाण्डेय ने बताया कि अमृता ने प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। कहा कि अमृता की यह सफलता विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। प्राचार्य चितेंद्र वर्मा व समस्त शाला परिवार ने अमृता को इस स्वर्णिम सफलता पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य तथा आगामी प्रतियोगिताओं में निरंतर सफलता की कामना की है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  सस्ती दवाएं और गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं जरूरी, राज्यपाल डेका ने उठाए अहम मुद्दे

Related Articles

Back to top button