छत्तीसगढ़दुर्ग जिला

CG : कातुलबोर्ड में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, पुरानी रंजिश में वारदात…

By lokesh sharma|19 Apr 2026, 12:40 PM
f X W

दुर्ग। शहर के कातुलबोर्ड इलाके में शुक्रवार दोपहर पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने धारदार चाकू से हमला कर युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार यह घटना 17 अप्रैल 2026 की दोपहर करीब 3 बजे की है। टिकेश्वर यादव कातुलबोर्ड स्थित सेवन फ्लोर बिल्डिंग के पास बैठा हुआ था। इसी दौरान शक्ति नगर निवासी लव्य वहां पहुंचा और दोनों के बीच कुछ दिन पहले हुए विवाद को लेकर बहस शुरू हो गई।

Advertisement
Advertisement

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने अपने पास रखे धारदार चाकू से टिकेश्वर यादव पर हमला कर दिया। हमले में युवक के सिर, सीने, कमर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। अचानक हुए इस हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही घायल के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत जिला अस्पताल दुर्ग ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे स्पर्श अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है। परिजनों के अनुसार घायल टिकेश्वर यादव ने रास्ते में बताया कि आरोपी ने पुरानी रंजिश को लेकर उसकी हत्या करने की नीयत से हमला किया था।

इस बयान के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में उसकी तलाश शुरू कर दी है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। साथ ही घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों के बीच पहले भी विवाद की स्थिति बनी हुई थी, लेकिन इस बार मामला गंभीर रूप ले लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। घायल की हालत पर भी नजर रखी जा रही है।

READ ALSO  राजनांदगांव : ऑनलाइन कक्षाओं से पढ़ाई को रोचक बनाने का प्रयास ...
अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins