छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : ऑनलाइन कक्षाओं से पढ़ाई को रोचक बनाने का प्रयास …

By kadwaghut|05 Sep 2026, 10:50 AM
f X W

राजनांदगांव l तकनीक के दौर में कक्षा की पढ़ाई केवल ब्लैकबोर्ड और किताब तक सीमित नहीं रही। हायर सेकेंडरी स्कूल पदुमतरा के व्याख्याता हेमकांत मिश्रा ऑनलाइन कक्षाओं और तकनीक आधारित शिक्षण के माध्यम से विषय को विद्यार्थियों के लिए अधिक सरल और रोचक बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

अपने विषय से जुड़ी बेहतर शिक्षण तकनीकों की जानकारी ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से जिले के शिक्षकों तक पहुंचाते हैं। तकनीक से कठिन विषयों को समझाने का प्रयास करते है।

किसी विषय को समझने केवल पाठ पढ़ लेना पर्याप्त नहीं होता। उदाहरण, दृश्य सामग्री, डिजिटल संसाधन और संवाद आधारित गतिविधियां अवधारणा समझने में मदद करती हैं। तकनीक के उपयोग से विद्यार्थियों को विषय को अलग-अलग तरीकों से समझने का अवसर दिया जा रहा है। इससे पढ़ाई में रुचि पैदा करने और कठिन अवधारणाओं को सरल बनाने में मदद मिलती है।

शिक्षक का प्रयास नवाचारी तरीकों से कक्षा को अधिक सहभागी बनाने पर जोर है, ताकि विद्यार्थी सवाल पूछें, चर्चा करें और विषय को समझने हिस्सा लें। पढ़ाई रोचक होने से स्कूल और विषय दोनों के प्रति रुचि बढ़ाने में मदद मिलती है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : प्रधान पाठक तुकादास हुए रिटायर, दी विदाई ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins