छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: “पापा… मैं जम्मू-कश्मीर में हूँ, मुझे घर ले चलो”

By kadwaghut|09 Jan 2026, 9:39 PM
f X W

— छह माह से लापता विवाहिता ने कॉल पर पिता से मांगी मदद

बेटी की घर वापसी के लिए पिता ने एसपी के समक्ष लगाई गुहार ….

राजनांदगांव। “पापा, मैं बहुत परेशान हूँ… मुझे यहां से घर ले चलो” — यह शब्द उस बेटी के हैं, जो अपने परिजनों से दूर जम्मू-कश्मीर में फंसी हुई है। कॉल पर बेटी की आवाज सुनकर पिता का कलेजा कांप उठा और वह न्याय की आस लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचे।

छुरिया विकासखंड के ग्राम रामपुर निवासी पिता ने एसपी को सौंपे आवेदन में बताया कि उनकी विवाहिता बेटी को बहला-फुसलाकर एक व्यक्ति अपने साथ जम्मू-कश्मीर ले गया। बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले ही चिचोला थाना में दर्ज कराई जा चुकी है, लेकिन अब तक उसकी सुरक्षित वापसी नहीं हो सकी है।

पिता के अनुसार हाल ही में फोन और वीडियो कॉल के जरिए बेटी से संपर्क हुआ, जिसमें उसने साफ कहा कि उसे काम के नाम पर वहां रखा गया है और वह अब वापस अपने घर लौटना चाहती है। बेटी की हालत देखकर परिजन गहरे सदमे में हैं।

बेबस पिता ने एसपी से भावुक अपील करते हुए कहा कि उनकी बेटी को जल्द से जल्द जम्मू-कश्मीर से सुरक्षित वापस लाया जाए।

यह भी पढे़ : Rajnandgaon : ट्रैक्टर से गिरकर मासूम की मौत, शव खाद गड्ढे में दबाया

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : विवेकानंद नगर में नवपद ओली के तीसरे दिन आचार्य पद की आराधना, आयंबिल तप जारी...

Related Articles

Back to top button