छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : सावन महोत्सव: मोहारा से निकलेगी कावड़ यात्रा…

By kadwaghut|09 Aug 2026, 12:22 PM
f X W

राजनांदगांव| सावन मास के अवसर पर लालबाग स्थित लालबागेश्वर धाम में शिव सेवा मंडल की ओर से सावन महोत्सव मनाया जा रहा है। 30 जुलाई से शुरू हुआ महोत्सव 28 अगस्त तक चलेगा।

Advertisement
Advertisement

इसी क्रम में सोमवार को विभिन्न धार्मिक होंगे। सुबह मोहारा से कावड़ यात्रा निकलेगी। श्रद्धालु जल लेकर सिंघोला स्थित महाकाल मंदिर में दर्शन करेंगे और इसके बाद लालबागेश्वर धाम पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे आचार्य के सानिध्य में संगीतमय सामूहिक रुद्राभिषेक किया जाएगा।

सोमवार रात 7.30 बजे गली नंबर 5 स्थित शिव मंदिर में विशेष धार्मिक कार्यक्रम होगा। तालछापर वाले गणेश मिश्रा द्वारा 2297वें सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। खाटू श्याम बाबा के भजन की प्रस्तुति भी होगी।

शिव सेवा मंडल के सदस्यों ने बताया कि सावन महोत्सव के दौरान प्रतिदिन सुबह 8 बजे पार्थिव शिवलिंग एवं लालबागेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक किया जा रहा है। इसके बाद भगवान की महाआरती होती है। रात 8 से 9 बजे तक शिव चालीसा पाठ और महाआरती की जाती है। यह धार्मिक आयोजन 28 अगस्त तक जारी रहेगा।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  सरकार की 'बिजली बिल समाधान योजना'

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins