DPR छत्तीसगढ समाचारकांकेर जिला (उत्तर बस्तर)

CG : संभाग स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन 11 सितम्बर को लाईवलीवुड कॉलेज में

By kadwaghut|07 Sep 2026, 5:05 PM
f X W

उत्तर बस्तर कांकेर , जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोडने हेतु जिला रोजगार कार्यालय एवं जिला प्रशासन द्वारा ‘‘एक दिवसीय संभाग स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन लाईवलीवुड कॉलेज गोविंदपुर कांकेर में 11 सितम्बर को 11 से सायं 4 बजे तक किया जाएगा। 

Advertisement
Advertisement


जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि निजी क्षेत्र के 13 नियोजकों द्वारा 1083 रिक्तियांे के आधार पर भर्ती किया जाएगा। इच्छुक आवेदक उक्त रोजगार मेला में उपस्थित होकर या ई रोजगार के पोर्टल https://erojgar.cg.gov.in/ अपना सम्पूर्ण बायोडाटा के साथ आवेदन कर सकतें हैं। प्राप्त आवेदनों के आधार पर नियोक्ता द्वारा प्राथमिक चयन कर साक्षात्कार लिया जाएगा। जिसकी सूचना फोन के माध्यम से आवेदक को दी जाएगी। 

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देश पर कोयलीबेड़ा तहसील क्षेत्र के 18 ग्राम पंचायतों में अधिकारियों का तीन दिवसीय भ्रमण

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins