छत्तीसगढ़धमतरी जिला

CG : आंगनबाड़ी में नौकरी का मौका ऑनलाइन आवेदन शुरू …

By kadwaghut|04 Sep 2026, 11:42 AM
f X W

धमतरी। शहरी क्षेत्र के एकीकृत बाल विकास परियोजना के तहत हटकेश्वर वार्ड क्रमांक-01 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-02 में रिक्त सहायिका पद को भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विभाग ने पात्र महिला अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। परियोजना अधिकारी के अनुसार इच्छुक महिलाएं 15 सितंबर 2026 तक महिला एवं बाल विकास विभाग के ई-भर्ती पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से संचालित किया जा रहा है।

आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए अभ्यर्थी का न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास होना जरूरी है। यदि अंकसूची में ग्रेड सिस्टम (A, B, C, D) दर्ज है, तो संबंधित शिक्षण संस्था से प्राप्तांक, पूर्णांक और प्रतिशत का प्रमाण पत्र बनवाकर आवेदन के साथ अपलोड करना होगा। प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं होने पर शैक्षणिक योग्यता के अंक नहीं दिए जाएंगे। आवेदन करने वाली महिला अभ्यर्थी की आयु 18 से 44 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके साथ ही आवेदिका का संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र वाले वार्ड का स्थानीय निवासी होना अनिवार्य है। स्थानीय निवास के प्रमाण के लिए वार्ड पार्षद द्वारा जारी प्रमाण पत्र या मतदाता सूची में नाम दर्ज होने का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा। विभाग ने योग्य महिला अभ्यर्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : यूथ नेशनल बास्केटबॉल में छग से बेहतर प्रदर्शन की है उम्मीद...

Related Articles

Back to top button