छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : अवैध परिवहन और उत्खनन करने पर 5 वाहन जब्त…

By kadwaghut|11 Jun 2026, 11:25 AM
f X W

राजनांदगांव| खनिज विभाग द्वारा ग्राम तुमडीबोड़, किरगी, भानपुरी, डुमरडीहकला, घुमका, कलेवा, पटेवा, झुरलाखुर्द, भटगांव का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। झुरलाखुर्द एवं तुमड़ीबोड़ में मुरूम, रेत, चूना पत्थर गिट्टी का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने पर 5 वाहनों को जप्त किया गया।

झुरलाखुर्द में खैरागढ़ निवासी बब्बू खान के स्वामित्व की जेसीबी से वाहन चालक दिनेश वर्मा, वाहन चालक हुलास वर्मा से ग्राम मानपुर निवासी वाहन चालक समदखान द्वारा मुरूम का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते हुए जब्त किया। सोनबरसा में ललित धनकर के स्वामित्व की माजदा से वाहन चालक रूपचंद द्वारा रेत का अवैध परिवहन करने पर कार्रवाई की।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : आठ एकड़ जमीन ने बढ़ाई भाई-बहन में दूरी, दशकों बाद रिश्तों में लौटा अपनापन ...

Related Articles

Back to top button