मध्य प्रदेशराज्‍य

आबकारी ने मोटरसाइकिल पर शराब ले जाते हुए दो आरोपियों को पकड़ा

By Admin|26 Oct 2026, 1:12 PM
f X W

पन्ना
पन्ना के प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी मुकेश मौर्य द्वारा सहायक जिला आबकारी अधिकारी शंभू दयाल सिंह जाटव को नोडल अधिकारी बनाकर टीम गठित कर जिले में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त पन्ना मुकेश पाण्डेय द्वारा रात्रि गश्त के दौरान पन्ना अजयगढ़ मार्ग पर ग्राम दहलान चौकी के पास एक बिना नंबर की मोटर साइकिल पर जा रहे दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास एक बोरी में दो कागज के कार्टून में 50 – 50 पाव कुल 100 पाव देशी शराब प्लेन कुल मात्रा 18 बल्क लीटर अवैध शराब जिसकी अनुमानित कीमत  7600 रुपए और मोटर साइकिल की अनुमानित कीमत लगभग 65000 रुपए कुल कीमत 72,600 रुपए जप्त की गई।  दोनों आरोपी अतुल पाल पिता रमेश पाल उम्र 22 वर्ष निवासी गुना थाना कोतवाली टीकमगढ़ हाल निवासी पन्ना और सत्यम तिवारी पिता चंद्रप्रकाश तिवारी उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम बर्राइयां थाना लवकुश नगर जिला छतरपुर हाल निवासी पन्ना के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) का अपराध पंजीबद्ध किया गया । प्रकरण को विवेचना में लेकर अवैध शराब के स्त्रोत की जांच की जा रही है।  

सागर जिले में बंडा जहरीली शराब काण्ड के बाद पन्ना जिले अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में अब तक कुल 72 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किए गए । जिसमें लगभग 56 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया । कुल 618 बल्क लीटर अवैध शराब जप्त की गई है, जिसमें 291.84 बल्क लीटर देशी शराब, 23.8 बल्क लीटर अंग्रेजी शराब, 25.1 बल्क लीटर, 260 बल्क लीटर हाथभट्टी महुआ की कच्ची शराब और लगभग 100 किलो ग्राम महुआ लाहन जप्त किया गया । इसके साथ ही 181 बार जिले की शराब दुकानों का निरीक्षण किया गया जिसमें पाई गई कमियों पर लाइसेंसियों पर जुर्माना भी लगाया गया । आबकारी विभाग में स्टॉफ की कमी भी बड़ी चुनौती है।  क्योंकि पूरे जिले के लिए मात्र तीन उपनिरीक्षक, छह आरक्षक की पदस्थापना है ।

READ ALSO  मध्यप्रदेश की पारंपरिक बाग प्रिंट कला को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय पहचान
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button