छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : यूथ नेशनल बास्केटबॉल में छग से बेहतर प्रदर्शन की है उम्मीद…

By kadwaghut|23 Oct 2026, 10:24 AM
f X W

राजनांदगांव | महाराष्ट्र के पुणे में 27 अक्टूबर से 3 नवंबर तक आयोजित होने वाली यूथ नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ की टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारियों के लिए भिलाई के राजेश पटेल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित प्रशिक्षण शिविर संपन्न हो गया है। शिविर में खिलाड़ियों ने अनुभवी प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में खेल तकनीक, शारीरिक क्षमता, रणनीति और टीम समन्वय को बेहतर बनाने के लिए अभ्यास किया।

राजनांदगांव जिला बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर नरेश डाकलिया ने टीम पर भरोसा जताते हुए कहा कि प्रदेश के खिलाड़ी प्रतिभाशाली हैं और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी क्षमता साबित कर सकते हैं। भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकीं दिव्या रंगारी की मौजूदगी भी खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी है। उम्मीद है कि टीम मेहनत, अनुशासन और टीम भावना के दम पर प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाएगी। शिविर के समापन अवसर पर उपस्थित खेल पदाधिकारी आदि मौजूद रहे।

पदाधिकारियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह समापन अवसर पर राजीव जैन, नरेश डाकलिया (अध्यक्ष, राजनांदगांव जिला बास्केटबॉल संघ), नरेंद्र बंछोर (अध्यक्ष, बीएसपी बास्केटबॉल क्लब), धीरज गोयल (पूर्व संयुक्त सचिव, छत्तीसगढ़ प्रदेश बास्केटबॉल संघ), परविंदर सिंह ग्रेवाल (सचिव, बास्केटबॉल क्लब, बीएसपी), साजी थॉमस (अध्यक्ष, दुर्ग नगर निगम), नमिताब जैन (सचिव, नगर निगम राजनांदगांव), योगेश कुमार (सचिव, दुर्ग जिला बास्केटबॉल संघ), शशिकांत पांडेय और पंकज पांडेय (सचिव, बेमेतरा जिला) सहित अन्य खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  बारिश में रूके कार्यों को शीघ्र प्रारंभ करने तथा कार्यों में तेजी लाने कहा

Related Articles

Back to top button