छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

मोहला : सर्वे को पूरा कर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाएं: कलेक्टर…

By kadwaghut|03 Sep 2026, 12:29 PM
f X W

मोहला , कलेक्टोरेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित समय-सीमा बैठक में कलेक्टर तनुजा सलाम ने जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं व विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में सीईओ जिला पंचायत उज्जवल पोरवाल, अपर कलेक्टर मिथलेश डोंडे, एसडीएम मोहला हेमेंद्र भुआर्य, एसडीएम मानपुर अमित नाथ योगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर सलाम ने बस्तर मुन्ने सर्वेक्षण कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए विभागवार योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली।

Advertisement
Advertisement

किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, जल जीवन मिशन, मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह, आय प्रमाण पत्र, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन सहित विभिन्न परिवार मूलक योजनाओं तथा आधार कार्ड, जनधन खाता, आयुष्मान कार्ड, जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, शिक्षा विभाग के अंतर्गत मध्यान्ह भोजन, निशुल्क यूनिफॉर्म एवं पाठ्यपुस्तक वितरण, टीकाकरण जैसी विभिन्न व्यक्तिमूलक व परिवार मूलक योजनाओं की समीक्षा की। कहा कि विभाग शेष सर्वे कार्य को शीघ्र पूर्ण कर पात्र हितग्राहियों की पहचान करते हुए उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाएं।

कलेक्टर ने कलेक्टर जनदर्शन, पीजी पोर्टल व सीएम हेल्पलाइन सहित विभिन्न शिकायत पोर्टलों में लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की। सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों का अवलोकन कर उनका प्राथमिकता के साथ समयबद्ध निराकरण करें।

ध्यान रखें, निर्माणाधीन सड़क कार्यों में तेजी लाएं जिले में चल रहे निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की। निर्माण एजेंसियों को सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण व निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग को संयुक्त कार्यालय भवन व निर्माणाधीन सड़क कार्यों की सतत निगरानी करते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (आरईएस) के अंतर्गत संचालित निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

READ ALSO  बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारिश, छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम; 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट

कुछ स्थानों पर कचरा पाए जाने पर नाराजगी जताई जिले के विभिन्न विकासखंडों में सफाई व्यवस्था की भी समीक्षा की और कुछ स्थानों पर अव्यवस्थित कचरा पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। संबंधित अधिकारियों को कचरा प्रबंधन की प्रभावी व्यवस्था करने के निर्देश दिए। कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर कचरे के अव्यवस्थित रूप से पड़े रहने से आमजन को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए साफ-सफाई के साथ कचरे का उचित संग्रहण हो।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins