छत्तीसगढ़बालोद जिला

CG : महतारी वंदन योजना से आंगनबाड़ी केन्द्र की सहायिका सेवती बाई ठाकुर के लिए अत्यंत मददगार एवं उपयोगी साबित हो रहा है …

By lokesh sharma|03 Feb 2026, 11:02 AM
f X W

निश्चिंत होकर अब कर रही हैं शासकीय दायित्वों के साथ पारिवारिक दायित्वों का भी निर्वहन

Advertisement
Advertisement

बालोद । छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य के महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से राज्य में प्रारंभ किए गए महतारी वंदन योजना राज्य के अनेक जरूरतमंद महिलाओं के लिए हर दृष्टि से बहुपयोगी एवं लाभप्रद सिद्ध हो रहा है। इसी कड़ी में राज्य सरकार के महतारी वंदन योजना जिले के बालोद विकासखण्ड के ग्राम देवारभाट आंगनबाड़ी केन्द्र की सहायिका सेवती बाई ठाकुर के लिए अत्यंत मददगार एवं उपयोगी साबित हो रहा है।

महतारी वंदन योजना से प्रतिमाह मिलने वाली 01 हजार रूपये की राशि का उपयोग सेवती बाई अपने बच्चों के शिक्षण शुल्क जमा करने के साथ-साथ अन्य आवश्यक कार्यों में कर रही हैं। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत प्रतिमाह उनके खाते में समय पर राशि जमा हो जाने से अब वे निश्चिंत होकर शासकीय दायित्वों के साथ-साथ पारिवारिक दायित्वों का भी निर्वहन कर पा रही है।

इस योजना का सराहना करते हुए सेवती बाई ने बताया कि राज्य शासन का महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना हमारे जैसे अनेक जरूरतमंद महिलाओं के लिए मुश्किल वक्त का सहारा बनकर वरदान साबित हो रही है। उन्होंने बताया कि राज्य में इस योजना के लागू होेने के पूर्व उसे अपने बच्चों के स्कूल की फीस एवं इलाज आदि के लिए अपने पति एवं घरवालों के ऊपर आश्रित रहना पड़ता था। जिसके कारण समय पर पैसे की प्रबंध करने में बहुत कठिनाई होती थी। लेकिन अब महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रतिमाह उनके खाते में 01 हजार रूपये राशि नियमित रूप से जमा होने से बच्चों के स्कूल की फीस जमा करने के अलावा अन्य जरूरी कार्यों को पूरा करने में किसी भी प्रकार की कठिनाई नही होती।

READ ALSO  ‘विद्यार्थी देश सेवा कर रहे, हम रोटी के लिए तरस रहे’, पेंशन बहाली की मांग को लेकर प्राध्यापकों का विरोध

उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि हम जरूरतमंद महिलाओं के लिए बड़ा सहारा बन गया है। सेवती बाई ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाले छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा एक सच्चे अभिभावक की भाँति हम महिलाओं की वास्तविक जरूरतों को समझते हुए हमें जो आत्मनिर्भर एवं संबल बनाने का कार्य किया गया है वह वास्तव में अत्यंत काबिले-तारीफ है। उन्होंने इस योजना को राज्य में लागू कर अपने जैसे प्रदेश के अनेक जरूरतमंद महिलाओं को सहारा एवं संबल प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विनम्र आभार व्यक्त किया है।

अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins