छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : गुस्से में स्कूटर फूंकी, बचाने दौड़ा दोस्त जिंदा जल गया, आरोपी गिरफ्तार…

By kadwaghut|22 Jul 2026, 3:30 PM
f X W

रायपुर । रायपुर में स्कूटर में आग लगने से युवक की मौत के मामले का सरस्वती नगर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने जांच में सामने आए साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर मृतक के दोस्त मुकेश निषाद (21) को गैर-इरादतन हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है।

Advertisement
Advertisement

पुलिस के अनुसार, थाना सरस्वती नगर में दर्ज मर्ग क्रमांक 25/26 की जांच के दौरान मृतक साकिब रजा के परिजनों और उसके साथियों के बयान लिए गए। जांच में पता चला कि आरोपी मुकेश निषाद ने 12 जुलाई 2026 को अपनी ओला स्कूटर (क्रमांक CG 04 QZ 2338) साकिब रजा को चलाने के लिए दी थी। इस बात को लेकर मुकेश की मां ने उसे डांट-फटकार लगाई, जिससे वह नाराज हो गया।

गुस्से में मुकेश अपने दोस्तों के साथ मोटरसाइकिल से सुयश अस्पताल के सामने स्थित मैदान, कोटा पहुंचा। वहां उसने अपनी स्कूटर पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की। इस दौरान साकिब रजा ने उसे रोकने का प्रयास किया और स्कूटर के ऊपर लेट गया, ताकि वाहन में आग न लगाई जाए।

पुलिस के मुताबिक, साकिब के रोकने के बावजूद आरोपी ने स्कूटर में आग लगा दी। आग की चपेट में आने से स्कूटर के साथ साकिब रजा भी गंभीर रूप से झुलस गया। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान 17 जुलाई 2026 को डीकेएस अस्पताल, रायपुर में उसकी मौत हो गई।

मर्ग जांच के दौरान एकत्रित साक्ष्यों, गवाहों के बयान और अन्य तथ्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 105 (गैर-इरादतन हत्या) के तहत मामला दर्ज किया।

READ ALSO  राजनांदगांव : क्षतिग्रस्त डिवाइडरों की मरम्मत की जाए…

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन और थाना प्रभारी सरस्वती नगर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मुकेश निषाद को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी:
मुकेश निषाद (21 वर्ष)
पिता – पन्नालाल निषाद
निवासी – रामजी हलवाई गली, रामसागर पारा, थाना आजाद चौक, रायपुर।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins