छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : सिंघोला में जर्जर आरसीसी ऊंची पानी टंकी हटाई गई…

By kadwaghut|13 Sep 2026, 10:47 AM
f X W

राजनांदगांव | कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देश पर राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सिंघोला में पुरानी आरसीसी की उच्च स्तरीय, बेहद जर्जर पानी टंकी को सुरक्षित तरीके से हटाया गया। ग्रामीणों ने टंकी हटाने की सूचना प्रशासन को दी थी। सूचना को गंभीरता से लिया गया। कार्रवाई तय की गई। टंकी तोड़ने से पहले ग्रामीणों को जानकारी दी गई।

सुरक्षा के लिए जरूरी सावधानियां रखी गईं। इसके बाद टंकी को सुरक्षित तरीके से तोड़कर हटाया गया। कार्रवाई के दौरान कोई अप्रिय स्थिति न बने, इसका खास ध्यान रखा गया। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जर्जर और अनुपयोगी ढांचों की सूचना मिलते ही प्राथमिकता से कार्रवाई करें। आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  शिल्पग्राम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से बिखरी छत्तीसगढ़ी लोककला और शास्त्रीय नृत्यों की अनुपम छटा

Related Articles

2

Back to top button