छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : सोशल मीडिया पर टिप्पणी से आक्रोश…

By kadwaghut|13 Sep 2026, 10:24 AM
f X W

राजनांदगांव | सोशल मीडिया पर बौद्ध समाज के खिलाफ कथित जातिगत अपशब्द और अभद्र टिप्पणियों का मामला सामने आया है। बौद्ध कल्याण समिति ने संबंधित थाने में शिकायत कर निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की। कहा जाति के आधार पर किसी व्यक्ति या समुदाय का अपमान करना सामाजिक सौहार्द के खिलाफ है।

Advertisement
Advertisement

यह समानता और व्यक्ति की गरिमा के भी खिलाफ है। समिति के अध्यक्ष राजू बारमाटे ने कहा कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के सदस्यों के सम्मान, गरिमा और अधिकारों की रक्षा के लिए कानून में प्रावधान हैं। ऐसे मामलों में तथ्यात्मक जांच जरूरी है। जांच में जो तथ्य आएं, उनके आधार पर कानून के मुताबिक कार्रवाई होनी चाहिए।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  खामभाठा में निर्माणाधीन पुल से बच्चों और ग्रामीणों को हो रही परेशानी को मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लिया

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins