छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : उपभोक्ताओं को बार-बार नंबर लगाना पड़ रहा : 25 दिन बाद नंबर लगाने पर बुकिंग ऑटोमेटिक कैंसिल…

By kadwaghut|13 Sep 2026, 10:34 AM
f X W

गैस सिलेंडरों की नियम से 25 दिन बाद ऑनलाइन नंबर लगाने पर सिलेंडरों की बुकिंग ऑटोमेटिक कैंसिल होने की शिकायतें सामने आ रही है। उपभोक्ताओं को बार-बार नंबर लगाना पड़ रहा। इसमें सिंगल सिलेंडर वाले उपभोक्ताओं की मुसीबत बढ़ गई, जबकि डबल सिलेंडर वाले ऑनलाइन नंबर लगाने पर ओटीपी आते ही खोली सिलेंडर लेकर गैस एजेंसियों में भरा सिलेंडर लेने पहुंच रहे है। त्योहारी सीजन में गैस सिलेंडर की किल्लत नहीं हो इसे ध्यान में रख एजेसियों में पहुंच रहें है।

Advertisement
Advertisement

तीज और गणेश पर्व, त्योहारी सीजन होने के कारण जिले की अधिकांश गैस एजेंसियों में इस समय ग्राहकों की संख्या ज्यादा है। तीज पर्व के दौरान महिलाएं मायके जाती है। पर्व के चलते परिवार में सदस्यों की संख्या और गैस की खपत बढ़ती है। इसे ध्यान में रख अधिकांश लोग समय से पहले गैस सिलेंडर लेने पहुंच रहें है। वहीं पहले नंबर लगाने वाले होम डिलीवरी कब होगी इसकी जानकारी ले रहें है। जिलेभर में सभी कंपनियों की 15 गैस एजेंसियों में ढाई लाख उपभोक्ता एलपीजी गैस लेने निर्भर रहते है।

शहर की गैस एजेंसियों में पहुंचे उपभोक्ता जमात पारा निवासी इंदर यादव, रामनगर निवासी अमित वर्मा, चिखली निवासी सुरेन्द्र सिन्हा ने बताया नियम से 25 दिन बाद ऑनलाइन नंबर लगाने पर उनकी बुकिंग बार-बार ऑटोमेटिक कैंसिल होती जा रही थी। उन्होंने फिर नंबर लगाया और कैंसिल होने से पहले ओटीपी लेकर एजेंसी पहुंचे है। सभी उपभोक्ताओं का कहना था कि गैस खत्म हो रही है।

अवकाश से सप्लाई डिलीवरी प्रभावित पता चला कि 15 अगस्त के बाद हरेली, रक्षाबंधन, ईद, जन्माष्टमी, पोला, तीज, रविवार अवकाश पड़ने से गैस प्लांटों के ड्राइवर भी अवकाश में चले गए थे। कई ड्राइवर यूपी, बिहार और अन्य राज्यों से है। इस कारण विगत दिनों प्लांट से सिलेंडरों की सप्लाई थोड़ी प्रभावित रही। स्टाफ नहीं होने से काम प्रभावित था अब समस्या नहीं है। खाद्य अधिकारी रविन्द सोनी ने कहा सप्लाई में समस्या नहीं है। बुकिंग कैंसिल होना तकनीकी समस्या है जिसका जल्द समाधान हो जाएगा।

READ ALSO  डिजिटल न्याय व्यवस्था को गति देने पर फोकस, एफआईआर-चार्जशीट के ऑनलाइन प्रेषण समेत ई-साक्ष्य पर जोर
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins