छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : छात्र-छात्राओं को डेमो बताया गया…

By kadwaghut|13 Sep 2026, 10:36 AM
f X W

राजनांदगांव/ उपरवाह | कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के समावेश और व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कृषि विज्ञान केंद्र सुरगी राजनांदगांव में सात दिवसीय विशेष संलग्न व प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ कृषि महाविद्यालय भिलाई के कुल 14 कृषि विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया, जहां केंद्र की वरिष्ठ वैज्ञानिक व प्रमुख डॉ. गुंजन झा के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ।

इसमें केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. अतुल डांगे ने प्रक्षेत्र यंत्रीकरण सह ड्रिप इरीगेशन, डॉ. नूतन रामटेके द्वारा पशुपालन सह टीकाकरण, अंजलि घृतलहरे द्वारा- मृदा पोषक तत्त्व प्रबंधन व प्राकृतिक खेती का प्रायोगिक कार्य, डॉ. योगेन्द्र श्रीवास द्वारा समन्वित कृषि प्रणाली एवं उद्यानिकी फसलों की प्रवर्धन व रोपण तकनीक का प्रायोगिक ज्ञान, जीतेन्द्र मेश्राम मशरूम उत्पादन तकनीक, प्रक्षेत्र प्रबंधक आशीष शुक्ला के द्वारा प्रक्षेत्र भ्रमण सह धान की उन्नत कृषि तकनीक का व्यावहारिक व प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया गया।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : संविधान दिवस पर नगर में निकलेगी बाइक रैली...

Related Articles

2

Back to top button