kadwaghut logo final
राजनांदगांव , गौरीनगर अंडरब्रिज में हुए हादसे में डूबकर जान गंवाने वाले 40 वर्षीय मृतक संतोष सोनवानी के परिजनों से महापौर मधुसूदन यादव ने मुलाकात की। उन्होंने परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और इस कठिन घड़ी में हर संभव सहयोग व मदद का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर महापौर के साथ वार्ड पार्षद संजू बघेल, अशोक निर्मलकर, सोनू यादव, दिनेश देवांगन, रघुबीर वाधवा, कबीर साहू, सहित अन्य मौजूद रहे। मृतक अपनी पत्नी व बच्चों के साथ टांकापारा अंडरब्रिज के पास बने घर बनाकर निवासरत था, जहां पहुंचकर महापौर ने मृतक के परिवार को ढांढस बंधाया।
महापौर मधुसूदन ने घटना को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को उचित व निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए। ताकि हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। महापौर ने घटना स्थल का जायजा लेते हुए, अंडरब्रिज में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने व अंडरब्रिज का कार्य जल्द पूर्ण कराने के संबंध में रेलवे अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
