छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : बिजली दर वृद्धि का विरोध बनाई आंदोलन की रणनीति…

By kadwaghut|26 Aug 2026, 10:30 AM
f X W

अंबागढ़ चौकी| स्मार्ट मीटर लगाए जाने, बिजली दर में वृद्धि के विरोध में आगामी समय में किए जाने वाले विरोध-प्रदर्शन को लेकर शुक्रवार को विधायक निवास मोहला में कांग्रेसजनों की बैठक हुई।

स्मार्ट मीटर व बिजली दर वृद्धि से आम जनता पर पड़ने वाले आर्थिक भार सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने कहा कि बिजली बिलों में वृद्धि व स्मार्ट मीटर को लेकर आम उपभोक्ताओं में व्याप्त चिंताओं को सरकार के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा।

पदम कोठारी, खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के विधायक भोलाराम साहू, जिला कांग्रेस पार्टी जिला अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर, पंकज बांधव, कन्हैया सिंह राजपूत, भूषण प्रसाद तिवारी, दिनेश शाह मंडावी, दिनेश साहू सरस्वती ठाकुर, दिलीप सिगंने आदि मौजूद रहे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : पैसों के लेन-देन से लेकर आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र संबंधी ऑनलाइन कार्य हुए आसान, ग्रामीणों को मिली राहत ...

Related Articles

Back to top button