छत्तीसगढ़बिलासपुर जिला

CG : घायल हुए डिप्टी सीएम अरुण साव: दाएं पैर में चोट, सिम्स में किया गया उपचार …

By kadwaghut|17 Oct 2026, 4:48 PM
f X W

बिलासपुर/रायपुर । उप मुख्यमंत्री अरुण साव बिलासपुर जिले के लोरमी में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान घायल हो गए। चोट लगने के बाद वे बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। उनके दाएं पैर में चोट आई है। एहतियात के तौर पर पैर में कच्चा प्लास्टर बांधा गया है।

सिम्स में हुआ उपचार, चोट गंभीर नहीं
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सिम्स अस्पताल में उप मुख्यमंत्री अरुण साव के दाएं पैर में कच्चा प्लास्टर किया गया है। अस्पताल के अधिकारियों के अनुसार, उनके पैर में लगी चोट ज्यादा गंभीर नहीं है। एहतियातन प्लास्टर बांधा गया है।

निर्धारित कार्यक्रम किए गए निरस्त
चोटिल होने के बाद उप मुख्यमंत्री के सभी निर्धारित कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए हैं। फिलहाल उनके उपचार और स्वास्थ्य को लेकर अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार चोट गंभीर नहीं बताई गई है।

हादसे के कारणों की विस्तृत जानकारी का इंतजार
अरुण साव को चोट किस तरह लगी, इसे लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, उनके निर्धारित कार्यक्रम दोबारा कब से शुरू होंगे, इस संबंध में भी अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में 2027 में कब-कब रहेगी छुट्टी? जारी हुआ सालभर का कैलेंडर, जानें पूरी डिटेल

Related Articles

Back to top button