छत्तीसगढ़धमतरी जिला

CG : धमतरी में तेज रफ्तार का कहर, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत …

By kadwaghut|08 Oct 2026, 12:12 PM
f X W

धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। रत्नाबांधा इलाके में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मामला रत्नाबांधा इलाके का है, जहां 21 वर्षीय सागर नागारची पैदल धमतरी की ओर आ रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के दौरान वहां से गुजर रहे अभय ठिटे ने घटना की जानकारी इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के वाइस चेयरमैन शिवा प्रधान को दी। सूचना मिलते ही शिवा प्रधान अपने साथी डोमन साहू के साथ एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे और घायल सागर नागारची को तत्काल जिला अस्पताल धमतरी पहुंचाया गया। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद सागर नागारची को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं, अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : नवरात्र पर महंगाई की मार: घी 30 और तेल 10 रुपए तक महंगा...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins