छत्तीसगढ़

CG : पैसों के लेन-देन से लेकर आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र संबंधी ऑनलाइन कार्य हुए आसान, ग्रामीणों को मिली राहत …

By kadwaghut|17 Oct 2026, 12:47 PM
f X W

अम्बिकापुर । ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सेवाओं की पहुंच बढ़ाने और नागरिकों को उनके गांव में ही आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में अटल डिजिटल सुविधा केंद्र महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। सरगुजा जिले के अम्बिकापुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बरगवां में संचालित अटल डिजिटल सुविधा केंद्र से ग्रामीणों को बैंकिंग लेन-देन के साथ विभिन्न शासकीय सेवाओं से संबंधित ऑनलाइन कार्यों की सुविधा मिल रही है। इससे ग्रामीणों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए शहर जाने की आवश्यकता कम हुई है और उनके समय एवं आवागमन खर्च की बचत हो रही है।

गांव में ही मिली मजदूरी की राशि निकालने की सुविधा

ग्राम पंचायत बरगवां निवासी राम ने अटल डिजिटल सुविधा केंद्र के माध्यम से विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) वीबी-जी राम जी के अंतर्गत किए गए कार्य की मजदूरी राशि का आहरण किया। उन्होंने बताया कि गांव में ही पैसे निकालने की सुविधा मिलने से काफी सहूलियत हुई है। अब बैंकिंग संबंधी सामान्य कार्यों के लिए दूर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती।

राम ने बताया कि अटल डिजिटल सुविधा केंद्र में पैसों के लेन-देन के साथ आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र से संबंधित ऑनलाइन कार्यों की सुविधा भी उपलब्ध है। इससे ग्रामीणों को विभिन्न सेवाओं का लाभ लेने में आसानी हो रही है। उन्होंने कहा कि गांव में ही डिजिटल सुविधाएं मिलने से समय की बचत हो रही है और दैनिक जरूरतों से जुड़े कार्य सरल हुए हैं।

ऑनलाइन सेवाओं की उपलब्धता से ग्रामीणों को राहत

READ ALSO  CG : प्रदेश में गरजेंगे बादल, 30-40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं ...

अटल डिजिटल सुविधा केंद्र के माध्यम से ग्रामीणों को बैंकिंग एवं ऑनलाइन सेवाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर मिल रहा है। विशेष रूप से मजदूरों, किसानों एवं अन्य ग्रामीण परिवारों के लिए यह सुविधा उपयोगी साबित हो रही है। मजदूरी की राशि निकालने, पैसों के लेन-देन तथा आवश्यक प्रमाण पत्रों से संबंधित ऑनलाइन कार्य गांव में ही होने से ग्रामीणों की परेशानी कम हुई है।

ग्राम पंचायत बरगवां में संचालित यह केंद्र ग्रामीणों को डिजिटल सेवाओं से जोड़ने का माध्यम बन रहा है। इससे शासकीय सेवाओं तक पहुंच आसान होने के साथ ग्रामीणों को अपने आवश्यक कार्यों के लिए सुविधा मिल रही है।

संदीप सिंह ने जताई खुशी, शासन के प्रति व्यक्त किया आभार

ग्राम पंचायत बरगवां के संदीप सिंह ने भी अटल डिजिटल सुविधा केंद्र से मिल रही सेवाओं पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि गांव में ही बैंकिंग एवं ऑनलाइन कार्यों की सुविधा उपलब्ध होने से ग्रामीणों को काफी राहत मिली है। अब आवश्यक कार्यों के लिए दूर जाने की परेशानी कम हुई है।

संदीप सिंह ने ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सेवाओं की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में अटल डिजिटल सुविधा केंद्र के माध्यम से ग्राम पंचायत स्तर पर उपलब्ध हो रही सेवाएं ग्रामीणों के दैनिक जीवन को सुगम बना रही हैं। बरगवां के ग्रामीणों को गांव में ही बैंकिंग और ऑनलाइन सुविधाओं का लाभ मिलना डिजिटल सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक सकारात्मक पहल है।

READ ALSO  राजनांदगांव : आयुष्मान कार्ड से शीतल प्रसाद गेंड्रे को मिला नि:शुल्क उपचार...

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button