छत्तीसगढ़महासमुन्द जिला

CG : महासमुन्द जिले के 5,587 श्रमिकों को 1.85 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि डीबीटी से हस्तांतरित…

By kadwaghut|18 Sep 2026, 1:59 PM
f X W

महासमुन्द । भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों एवं हितग्राहियों को सम्मानित एवं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से श्रमिक महासम्मेलन 2026 का आयोजन आज सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, रायपुर में किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर महासमुन्द जिले के श्रमिकों एवं हितग्राहियों को श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के तहत डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में सहायता राशि हस्तांतरित की गई। कार्यक्रम में महासमुन्द जिले से कुल 255 श्रमिक एवं हितग्राही शामिल हुए।

Advertisement
Advertisement

महासमुन्द जिले के कुल 5,587 श्रमिकों एवं हितग्राहियों को 1 करोड़ 85 लाख 38 हजार 660 रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। इनमें मिनीमाता महतारी जतन योजना के तहत 131 श्रमिकों को 26 लाख 20 हजार रुपये, मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना के तहत 667 हितग्राहियों को 11 लाख 52 हजार 500 रुपये, मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के तहत 61 श्रमिकों को 3 लाख 28 हजार रुपये तथा मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के तहत 6 श्रमिकों को 6 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई।

इसी प्रकार मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के तहत 298 श्रमिकों को 59 लाख 60 हजार रुपये, मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना के तहत 24 श्रमिकों को 4 लाख 80 हजार रुपये, निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु उत्कृष्ट खेल प्रोत्साहन योजना के तहत 4 श्रमिकों को 2 लाख रुपये तथा निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु निःशुल्क गणवेश एवं पुस्तक-कॉपी सहायता योजना के तहत 3,392 श्रमिकों को 49 लाख 27 हजार रुपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से प्रदान की गई। वहीं मुख्यमंत्री श्रमिक औजार सहायता योजना के तहत 616 श्रमिकों को 9 लाख 24 हजार रुपये की सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की गई।

READ ALSO  राजनांदगांव : सडक़ हादसे में रिटायर्ड एएसआई के बेटे की मौत…
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins