छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : ध्वजारोहण के बाद सिंधी पंचायत ने शहीदों के बलिदान को किया नमन…

By kadwaghut|17 Aug 2026, 11:15 AM
f X W

राजनांदगांव , पूज्य सिंधी पंचायत हेमू कालाणी नगर की ओर से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हेमू कालाणी चौक स्थित उनकी प्रतिमा के समक्ष समारोह आयोजित कर ध्वजारोहण किया गया। समाज के गणमान्य नागरिकों, पंचायत पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में समाजजनों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी। मुख्य अतिथि होलाराम हिंदुजा ने वीर हेमू कालाणी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें एवं अन्य शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम में वरिष्ठ सलाहकार अर्जुनदास पंजवानी, आवतराम तेजवानी, अध्यक्ष मन्नुमल मोटलानी, ब्रह्मानंद बजाज, घनश्याम गंगवानी, डॉ. केएस कांजवानी, अर्जुन गंगवानी, सुरेश सिंहानी एवं कौशल शर्मा ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व, राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की भूमिका और युवाओं में देशभक्ति की भावना मजबूत करने पर विचार रखे।

हेमू कालाणी के साहस व बलिदान को किया याद समारोह में वीर हेमू कालाणी के जीवन, संघर्ष और राष्ट्रभक्ति को विशेष रूप से याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि हेमू कालाणी ने कम उम्र में ही देश की आजादी के लिए अदम्य साहस का परिचय दिया और मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान कर दिया। उनका जीवन आज भी युवाओं के लिए राष्ट्रप्रेम, साहस और त्याग की प्रेरणा है। वरिष्ठ सलाहकार अर्जुनदास पंजवानी ने कहा कि हेमू कालाणी नगर का नाम महान क्रांतिकारी के नाम पर होना गौरव की बात है। उनके दिखाए मार्ग पर चलने कहा।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : जनदर्शन बना जरूरतमंदों के लिए उम्मीद का मंच ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins