छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : पुलिस विभाग में फेरबदल किया गया …
राजनांदगांव | एसपी कार्यालय ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में 4 निरीक्षक, उप निरीक्षक की पदस्थापना में बदलाव किया है। इस संबंध में 11 सितंबर को आदेश जारी किया गया जो तत्काल प्रभावशील हो गया है। निरीक्षक कृष्णा पाटले रक्षित केंद्र राजनांदगांव से थाना प्रभारी गंडईटोला, निरीक्षक योगेश पटेल प्रभारी चौकी चिचोला से रक्षित केंद्र राजनांदगांव, निरीक्षक मुकेश्वर ध्रुव रक्षित केंद्र राजनांदगांव से प्रभारी चौकी चिचोला, उप निरीक्षक नरेश बंजारे साइबर थाना से प्रभारी चौकी सुरगी में पदस्थ होंगे। नवीन पदस्थापना पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने निर्देश दिए गए हैं।
अगली खबर लोड हो रही है...



