छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : आरी में 35 पाव देसी अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार…

By kadwaghut|27 Aug 2026, 11:15 AM
f X W

डोंगरगांव | अवैध शराब परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की है। ग्राम सुखरी के पास एक नाबालिग से 35 पाव देसी शराब बरामद की। शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटर साइकिल भी जब्त की गई। टीआई आशीर्वाद रहटगांवकर ने बताया कि नाबालिग को शराब लाने के लिए विष्णु बेलदार पिता चीनू बेलदार 50 वर्ष निवासी ग्राम आरी ने 3 हजार रुपए और मोटर साइकिल उपलब्ध कराई थी।

नाबालिग की निशानदेही व जांच में आरोपी के द्वारा उसे अवैध शराब परिवहन के लिए भेजना पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। मामले में आरोपी के विरुद्ध धारा 78 जेजे एक्ट व धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया। नाबालिग को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : तीन भाई, एक बाइक और दर्दनाक हादसा...किसी की नहीं बची जान ...

Related Articles

Back to top button