छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : RCB और MI के बीच रायपुर में आज IPL मैच…

By kadwaghut|10 May 2026, 12:38 PM
f X W

रायपुर । रायपुर में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला होगा। शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले IPL मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में काफी उत्साह है। वहीं इस मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। रायपुर में आज बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की आशंका है। हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि शाम के वक्त बादल बने रहेंगे, लेकिन बारिश पिछली शाम की तरह नहीं होगी। हल्की धूल भरी हवा चलने की संभावना है। यानी बारिश ने खलल भी डाला तो मैच रद्द होने वाली स्थिति नहीं बनेगी।

वहीं ट्रैफिक पुलिस ने स्टेडियम तक जाने का रूट मैप जारी किया है, जिसके मुताबिक पार्किंग से स्टेडियम तक की दूरी डेढ़ 2 किलोमीटर है। बता दें कि स्टेडियम के गेट दोपहर साढ़े 3 बजे खुलेंगे। शाम साढ़े 7 बजे मैच शुरू होगा। मैच के लिए डिजिटल M-टिकट जारी किए गए हैं। गेट पर QR कोड का एक्सेस मिलेगा, जिससे एंट्री की जा सकेगी। पिछले मुकाबलों का एनालिसिस करें तो रायपुर में अब तक खेले गए 6 IPL मैचों में 4 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है। जबकि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम केवल 2 मैच जीत सकी। इससे साफ है कि रायपुर की पिच दूसरी पारी में बल्लेबाजों के लिए ज्यादा मददगार साबित हुई।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : गरियाबंद लाइवलीहुड कॉलेज में निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण, आवेदन ...

Related Articles

Back to top button