छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का कहर! जानें लेटेस्ट आंकड़े …

By kadwaghut|09 Sep 2026, 9:52 AM
f X W

रायपुर: छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में स्वाइन फ्लू के 46 नए मरीज मिले हैं। इनमें रायपुर में सबसे अधिक 19 मरीज मिले हैं। इसके साथ ही जनवरी 2026 से अब तक प्रदेश में स्वाइन फ्लू के कुल 298 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, रायपुर में आज 19 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही जिले में जनवरी से अब तक स्वाइन फ्लू के कुल 127 मामले दर्ज हो चुके हैं, जो प्रदेश में सबसे अधिक हैं।

Advertisement
Advertisement

आज बिलासपुर में 3, बलौदाबाजार में 2, बस्तर में 2, दुर्ग में 4, जांजगीर-चांपा में 1, कोंडागांव में 1, कोरबा में 3, महासमुंद में 2, मुंगेली में 1, रायपुर में 19, राजनांदगांव में 2 और सरगुजा में 1 नया मरीज मिला है। इसके अलावा अन्य राज्यों से 5 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। प्रदेश में वर्तमान में स्वाइन फ्लू के 113 एक्टिव मरीज हैं। इनमें 32 मरीजों का होम आइसोलेशन में इलाज जारी है, जबकि 81 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। 1 जनवरी 2026 से 8 सितंबर 2026 तक प्रदेश में स्वाइन फ्लू के कुल 298 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, अब तक स्वाइन फ्लू से किसी भी मरीज की मौत दर्ज नहीं हुई है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : झीरम घाटी कांड में सभी 10 नक्सली दोषी, 13 साल बाद आया फैसला ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins