छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता …

By kadwaghut|25 Sep 2026, 3:50 PM
f X W
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता

रायपुर : शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय रायपुर के परिसर में सेवा संकल्प कार्यक्रम 2026 के अंतर्गत शुक्रवार को “विकसित भारत” थीम पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. श्वेता सेंदुर के मार्गदर्शन में किया गया। प्रतियोगिता में प्रस्तुत रंगोलियों का मूल्यांकन श्रीमती पुष्पलता सोनभद्र जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी श्री क्रोधी दिलीवार रहे।

प्रतियोगिता में महाविद्यालय की शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए रंगों एवं रचनात्मकता के माध्यम से विकसित भारत के संकल्प, प्रगति, आत्मनिर्भरता एवं समृद्ध राष्ट्र की परिकल्पना को रंगोली के माध्यम से प्रदर्शित किया। प्रतियोगिता में सुश्री दिशा ठाकुर, श्रीमती मधु जुमड़े, श्रीमती दीपिका ठाकुर, सुश्री किरण जमुरिया, श्रीमती मंजुलता साहू, सुश्री दिव्या टोप्पो, सुश्री प्रियंका नवरत्न एवं सुश्री सोनाली टोप्पो द्वारा सहभागिता की गई।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक एवं प्रदर्शकगण भी उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।

प्रतियोगिता के माध्यम से सेवा, समर्पण, रचनात्मकता एवं राष्ट्र निर्माण के मूल्यों को प्रोत्साहित किया गया तथा “विकसित भारत” के संकल्प को रचनात्मक अभिव्यक्ति प्रदान की गई।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : शेखरपुर की ‘गज श्रद्धा’ बनी मानव-हाथी सह-अस्तित्व की मिसाल ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins