छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : बच्चों में धर्म के संस्कार बचपन से डालें, भविष्य संवरेगा…

By lokesh sharma|07 Aug 2026, 12:10 PM
f X W

डोंगरगांव , शांतिनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर में चातुर्मास में आयोजित नियमित प्रातःकालीन धर्मसभा में विराजित साध्वी आज्ञांजना जी मसा ने गुरुवार को कहा कि आज की पीढ़ी का धर्म के प्रति रुझान घटता जा रहा है। ऐसे समय में बच्चों को धर्म, संस्कार और जिनवाणी से जोड़ने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी माता-पिता, विशेषकर माताओं की है। बचपन में दिए गए संस्कार ही भविष्य के चरित्र और व्यक्तित्व का निर्माण करते हैं।

Advertisement
Advertisement

उन्होंने कहा कि केवल प्रवचन सुन लेना पर्याप्त नहीं है। जब तक जिनवाणी का संदेश हृदय की गहराइयों तक नहीं उतरता और जीवन का हिस्सा नहीं बनता, तब तक आत्मकल्याण का मार्ग प्रशस्त नहीं होता। धर्म का वास्तविक लाभ तभी मिलता है, जब उसे सुनने के साथ-साथ समझा और आचरण में उतारा जाए। उन्होंने ममण सेठ और मगध के राजा श्रेणिक का प्रसंग सुनाते हुए बताया कि दोनों ने संत-सेवा और धर्मभाव से पुण्य अर्जित किया।

कहा कि दान देने के बाद यदि मन में पश्चाताप या अहंकार का भाव आ जाए, तो पुण्य के साथ पाप का बंध भी हो जाता है। इसलिए प्रत्येक धार्मिक कार्य निष्काम और निर्मल भाव से करना चाहिए। केवल धन-संपत्ति से जीवन सफल नहीं होता, उसके सदुपयोग के लिए पुरुषार्थ और सम्यक दृष्टि भी आवश्यक है। बच्चे कुम्हार की मिट्टी के समान होते हैं, उन्हें जैसा संस्कार मिलेगा, उनका व्यक्तित्व भी वैसा ही निर्मित होगा।

आत्मशुद्धि की दिशा में प्रयास करना चाहिए मसा ने श्रद्धा के पांच आधार निसर्ग, उपदेश, बीज, संज्ञा और आज्ञा का उल्लेख करते हुए कहा कि इनका सही ज्ञान व्यक्ति को धर्ममार्ग पर दृढ़ बनाता है। वहीं मिथ्यात्व, अविरति, प्रमाद, कषाय और योग जैसे कारण जीव को कर्मबंधन में बांधकर आत्मोन्नति से दूर कर देते हैं। बताया कि कर्मबंध आठ प्रकार के होते हैं, जिनमें चार घाति कर्म आत्मा के गुणों को ढकते हैं, जबकि शेष कर्मों की प्रकृति भिन्न होती है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को शुभ कर्मों का संचय कर आत्मशुद्धि की दिशा में निरंतर प्रयास करना चाहिए।

READ ALSO  सेवा संकल्प अभियान: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘लखपति दीदी’ संकल्प से आत्मनिर्भरता की राह पर रानू कैवर्त
अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins