छत्तीसगढ़दुर्ग जिला

CG : नौकरानी ने पति और जीजा के साथ मिलकर दुर्ग में किया बड़ा कांड, तीनों गिरफ्तार …

By kadwaghut|30 May 2026, 1:34 PM
f X W

दुर्ग। पुलिस को चोरी के मामले में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। घर में चोरी करने वाला कोई और नहीं बल्कि नौकरानी ही निकली, जिसने अपने पति और जीजा के साथ मिलकर 12 लाख रुपये के गहने चोरी कर लिए थे। तीनों के कब्जे से 12 लाख 22 हज़ार रुपये का सामान जब्त किया गया है। यह पूरा मामला नेवई थाना क्षेत्र का है। दरअसल, आशीष नगर रिसाली निवासी दुर्गा प्रसाद नागपुरे ने घर में काम ज्यादा होने के कारण एक महिला मालती ध्रुव को दो दिनों के लिए काम पर रखा था, लेकिन काम खत्म होने के बाद जब अलमारी में रखे सोने चांदी के गहने नहीं दिखे तब दुर्गा प्रसाद के होश उड़ गए।

Advertisement
Advertisement

उन्होंने 27 मई को नेवई थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 26 मई को सुबह अपने घर की आलमारी को खोलकर देखने पर पर्स से 14.5 ग्राम का सोने का हार, मांगटीका, नाक की नथिनी, हाथ के कड़े, मंगलसूत्र, कान के 03 जोड़ी टॉप्स गायब मिले। दुर्गा प्रसाद की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की और विवेचना के दौरान संदेही घर में काम करने वाली बाई मालती ध्रुव उसके पति देवीलाल ध्रुव और आरोपिया के जीजा हेमलाल मंडावी को थाना तलब कर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया, जिन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी मालती ध्रुव ने पुलिस को बताया कि 19 मई 2026 को दुर्गाप्रसाद नागपुरे के घर के आलमारी में रखे सोने के गहनों की चोरी करके अपने पति देवीलाल और जीजा हेमलाल मांडवी के सहयोग से कुछ गहनों को मुथूट फ़ाइनेंस में गिरवी रखकर लोन लिया है, जिसका रसीद और मोबाईल फोन, एक लाख नगद, एक स्कूटी, तीन मोबाइल पुलिस ने जब्त किया है। पुलिस ने इस तरह 12 लाख 22 हज़ार रुपये का सामान जब्त किया है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : सीजीपीएससी ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 के परिणाम को लेकर स्थिति की स्पष्ट …

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins